घग्गर नदी खतरे के निशान के पास, प्रशासन अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से पंजाब के कई जिलों में बाढ़ का खतरा है. घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खनौरी के पास घग्गर नदी 740 फीट पर बह रही है। खनौरी के पास नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। उपायुक्त और विधायक बरिंदर गोयल ने घग्गर का जायजा लिया है। घग्गर में बढ़ते जलस्तर को लेकर गांवों में घोषणाएं की जा रही हैं। इस दौरान नदी के पास न जाने की सलाह दी जा रही है।

फिलहाल घग्गर नदी खतरे के निशान से महज 7 फीट नीचे बह रही है। घग्गर का खतरे का स्तर 747 फीट है। घग्गर बांध पिछले साल 12 जुलाई को टूट गया था। खनौरी, मुनक क्षेत्र के करीब 15 गांव इसकी चपेट में आ गए थे। इस बार इलाके के लोगों में डर का माहौल है। प्रशासन की ओर से घग्गर के सभी तटबंधों को मजबूत किया गया है। किनारों पर मिट्टी के हजारों बैग रखे हुए हैं। जिले के उपायुक्त ने कहा कि वह हर घंटे बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।

विजिलेंस टीमें हर समय पेट्रोलिंग के लिए तैयार हैं। जिले के उपायुक्त ने बताया कि फिलहाल नदी खतरे के निशान से 7 फीट नीचे बह रही है। इससे पहले 18 फीट पानी तेजी से बढ़ा था। आज पूरे दिन में सिर्फ एक फुट पानी बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *