देश में मछुआरों की आबादी के आंकड़े राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मत्स्यपालन विभाग के परामर्श से संकलित किए गए हैं और इन आंकड़ों से ज्ञात होता है कि देश में कुल 2,80,63,538 मछुआरे हैं । मछुआरों की आबादी का राज्यवार ब्यौरा अनुबंध- I में दिया गया है।
सभी तटीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने प्रादेशिक जल (टेरिटोरियल वाटर्स) के 12 नौटिकल माईल्स के भीतर मात्स्यिकी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए अपनी मरीन फिशिंग रेग्युलेशन एक्ट्स (एमएफआरए)/मरीन फिशिंग रेग्युलेशन्स लागू कर दिए हैं । तटीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने इन एमएफआरए के माध्यम से नॉन-मोटराइज़्ड और मोटराइज़्ड फिशिंग बोट्स का उपयोग करने वाले केवल पारंपरिक मछुआरों के लिए फिशिंग हेतु ज़ोन्स/समुद्री क्षेत्रों को चिह्नित कर आरक्षित किया है, जिसमें मैकेनाइज्ड फिशिंग वेसेल्स को फिशिंग की अनुमति नहीं है, उदाहरण के लिए, गुजरात ने तट से 9 नौटिकल माईल्स तक का क्षेत्र आरक्षित किया है, गोआ ने तट-रेखा से 2.7 नौटिकल माईल्स तक का क्षेत्र आरक्षित किया है; कर्नाटक ने तट से 3.23 नौटिकल माईल्स या 4 फ़ैदम तक (दोनों में जिसकी दूरी अधिक हो) पारंपरिक क्राफ्ट्स के लिए क्षेत्र आरक्षित किया है; तमिलनाडु और ओडिशा ने पारंपरिक नॉन- मैकेनाइज़्ड बोट्स के लिए 5 नौटिकल माईल्स तक के क्षेत्र को आरक्षित किया है, तथा आंध्र प्रदेश ने पारंपरिक क्राफ्ट्स के लिए तट से 4.3 नौटिकल माईल्स तक के क्षेत्र को आरक्षित किया है।
| देश में मछुआरों की आबादी का राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश–वार विवरण | |||
| राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | मछुआरों की आबादी | ||
| आंध्र प्रदेश | 14,96,688 | ||
| अरुणाचल प्रदेश | 24,015 | ||
| असम | 25,24,106 | ||
| बिहार | 60,27,375 | ||
| छत्तीसगढ | 2,20,355 | ||
| गोवा | 10,545 | ||
| गुजरात | 5,58,691 | ||
| हरियाणा | 1,18,455 | ||
| हिमाचल प्रदेश | 11,806 | ||
| झारखंड | 1,40,897 | ||
| कर्नाटक | 9,74,277 | ||
| केरल | 10,44,361 | ||
| मध्य प्रदेश | 22,32,822 | ||
| महाराष्ट्र | 15,18,228 | ||
| मणिपुर | 47,711 | ||
| मेघालय | 16,567 | ||
| मिजोरम | 6,289 | ||
| नागालैंड | 7,958 | ||
| ओडिशा | 15,17,574 | ||
| पंजाब | 7,591 | ||
| राजस्थान | 57,260 | ||
| सिक्किम | 581 | ||
| तमिलनाडु | 12,83,751 | ||
| तेलंगाना | 8,62,221 | ||
| त्रिपुरा | 7,761 | ||
| उत्तराखंड | 8,352 | ||
| उत्तर प्रदेश | 39,00,005 | ||
| पश्चिम बंगाल | 32,36,261 | ||
| अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | 25,941 | ||
| चंडीगढ़ | 524 | ||
| दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव | 40,106 | ||
| दिल्ली | 3,346 | ||
| जम्मू और कश्मीर | 17,396 | ||
| लद्दाख | 22 | ||
| लक्षद्वीप | 6,518 | ||
| पुदुच्चेरी | 1,07,272 | ||
| अखिल भारत | 2,80,63,538 | ||
