Navratri Colours 2024 : मां दुर्गा से जुड़े किस दिन का किस रंग से है महत्त्व

पहला नवरात्र 3 अक्टूबर – मां शैलपुत्री

मां शैलपुत्री से जुड़ा हुआ है, पहला नवरात्र। पहले नवरात्र पर पीले रंग का अधिक महत्त्व है। यह रंग खुशी और सकारात्मकता का दर्शाता है, जो भक्तों के लिए नई ऊर्जा और अच्छे विचारों के साथ अच्छी शुरुआत का प्रतीक है।

दूसरा नवरात्र-4 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी

मां ब्रह्मचारिणी से जुड़ा हुआ है, दूसरा नवरात्र । दूसरा नवरात्र पर हरा रंग शुभ है, जो कि जीवन में शांति, सौम्यता और बढ़ोतरी को दर्शाता है। साथ ही, नई शुरुआत के लिए भी यह रंग शुभ माना जाता है।

तीसरा नवरात्र- 5 अक्टूबर-मां चंद्रघंटा

मां चंद्रघंटा से जुड़ा हुआ है, तीसरा नवरात्र। तीसरे नवरात्र पर सलेटी(ग्रे) रंग जमीन से जुड़े होने के साथ जीवन में संतुलन का प्रतीक है। नवरात्र में यह दिन लोगों की आस्था से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में श्रद्धालु इस रंग का उपयोग करते हैं।

चौथा नवरात्र-6 अक्टूबर-मां कुष्मांडा

मां कुष्मांडा से जुड़ा हुआ है, चौथा नवरात्र। चौथा नवरात्र पर नारंगी रंग का महत्त्व है। यह रंग रचनात्मकता, सकारत्मकता और चुनौतियों से जीतने का प्रतीक है। चौथे नवरात्र पर यह रंग जीवन में बुराइयों से को पीछे छोड़कर अच्छे विचारों के साथ आगे बढ़ने का प्रतीक है।

पांचवा नवरात्र-7 अक्टूबर- मां स्कंदमाता

मां स्कंदमाता से जुड़ा हुआ है, पांचवा नवरात्र। पांचवे नवरात्र पर सफेद रंग का महत्त्व है। यह रंग एक तरफ शुद्धता का प्रतीक है, तो दूसरी तरफ यह रंग शांति और सद्भाव को भी दर्शाता है। ऐसे में नवरात्र में यह रंग अपनी सौम्यता के लिए जाना जाता है। पूजन में फूलों के रूप में इस रंग का उपयोग कर सकते हैं।

छठा नवरात्र- 8 अक्टूबर- मां कात्यानी

मां कात्यानी से जुड़ा हुआ है, छठा नवरात्र। छठे नवरात्र पर लाल रंग का महत्त्व है। यह रंग प्यार, जुनून और साहस का प्रतीक है। ऐसे में नवरात्र के समय इसका महत्त्व और बढ़ जाता है। यह श्रुद्धालुओं के लिए भक्ति भाव के लिए प्रेरक का काम करता है। पूजन से लेकर अन्य कार्यों में इस रंग का उपयोग कर सकते हैं।

सातवां नवरात्र- 9 अक्टूबर- मां कालरात्रि

मां कालरात्रि से जुड़ा हुआ है, सातवां नवरात्र। सातवें नवरात्र पर रॉयल ब्लू रंग का अधिक महत्त्व है। यह रंग सौम्य व्यवहार के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। साथ ही यह जीवन में उत्साह को भी दर्शाता है। आप इस दिन कपड़ों से लेकर अन्य कामों में यह रंग इस्तेमाल कर सकते हैं।

आठवां नवरात्र- 10 अक्टूबर- मां महागौरी

मां महागौरी से जुड़ा हुआ है, आठवां नवरात्र। आठवें नवरात्र पर गुलाबी रंग का अधिक महत्त्व है। नवरात्र पर इस रंग का महत्त्व दयालुता को लेकर है, जो कि आपके जीवन में दयालुता के रंग भरने में प्रेरणा देगा। ऐसे में आप इस रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नौंवा नवरात्र- 11 अक्टूबर- मां सिद्धीदात्री

मां सिद्धीदात्री से जुड़ा हुआ है, नौंवा नवरात्र। नौंवा नवरात्र पर बैंगनी रंग का अधिक महत्त्व है। यह रंग मां दुर्गा से अधिक संबंधित है, जो कि भक्ति भाव को बढ़ाने का प्रतीक है। यह रंग जीवन में आत्मीयता और भक्ति को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *