हल्का विधायक स: कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा नगर कौंसिल डेराबस्सी की सीमा के अंतर्गत वार्ड नंबर 8, गांव सैदपुरा में वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड की ओर से लगभग 45 लाख रुपये की लागत से लगाए जाने वाले नए पानी के ट्यूबवेल के कार्य का शुभारंभ किया गया।
यह परियोजना क्षेत्र में लंबे समय से महसूस की जा रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान साबित होगी।
इस अवसर पर विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब में विकास की गति को तेज करने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का मूल उद्देश्य “सरबत दा भला” है और हर वर्ग तक स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़कें, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि डेराबस्सी हलके में लगातार करोड़ों रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं और प्रत्येक वार्ड में जमीनी स्तर पर कार्य दिखाई दे रहा है। यह ट्यूबवेल परियोजना न केवल पानी की आपूर्ति को सुदृढ़ करेगी, बल्कि क्षेत्रवासियों के दैनिक जीवन को भी सुगम बनाएगी।
इस दौरान नगर कौंसिल प्रधान, वार्ड इंचार्ज, पार्टी के ब्लॉक प्रधान, अन्य वरिष्ठ नेता, स्थानीय वार्ड निवासी, सोसायटी के प्रधान तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य डेराबस्सी को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।
