पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के नेतृत्व एवं शिक्षा मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस की दूरदर्शी सोच के अनुरूप राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत विद्यार्थियों की आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से अभिभावक कार्यशाला–2 का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी चुनौतियों, परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन, मानसिक सहयोग तथा सकारात्मक पारिवारिक वातावरण के निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि बच्चे बिना किसी भय और दबाव के आत्मविश्वास के साथ परीक्षाओं में भाग ले सकें।
इस अवसर पर हलका विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने एजुकेशन कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह विर्क के साथ विशेष रूप से सहभागिता की। उन्होंने सरकारी एलिमेंट्री स्मार्ट स्कूल, गांव परागपुर, सरकारी प्राइमरी स्कूल, खेड़ी जट्टां, सरकारी हाई स्कूल, तसिंबली, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, खेलण का दौरा कर अभिभावकों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद किया।
रंधावा ने परागपुर स्कूल से जुड़ी अपनी बचपन की यादें भी शेयर कीं और अपने क्लासमेट्स को सम्मानित करके इमोशनल पल शेयर किए।
सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शिक्षा को केवल इमारतों तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि बच्चों के मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में सरकार, शिक्षक और अभिभावकों की संयुक्त जिम्मेदारी है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें प्रेम, समझदारी और प्रोत्साहन प्रदान करें, ताकि प्रत्येक बच्चा आत्मविश्वासी बनकर अपने सपनों को साकार कर सके।
इस दौरान शिक्षकों द्वारा पंजाब सरकार की पंजाब शिक्षा क्रांति के अंतर्गत स्कूलों में किए जा रहे विकास कार्यों, स्मार्ट कक्षा व्यवस्था, आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों और विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा प्रणाली की भी जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अभिभावकों एवं स्कूल स्टाफ से आह्वान किया गया कि आइए हम सभी मिलकर अपने बच्चों को सुरक्षित, आत्मविश्वासी और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करें तथा पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने में अपना योगदान दें।इस मौके पर गांव के पंच, सरपंच, ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य प्रमुख लोग भी शामिल हुए।
