
पंजाब की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता और मशहूर रियल एस्टेट कारोबारी रणजीत सिंह गिल के मोहाली स्थित घर पर विजिलेंस विभाग ने आज सुबह छापा मारा। बताया जा रहा है कि गिल के खिलाफ यह कार्रवाई उनके पूर्व पुलिस कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामलों को लेकर की गई है।
क्या-क्या मिला?
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ज़ब्त किए हैं। हालांकि, अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
भाजपा में हुए थे शामिल
रणजीत सिंह गिल ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ली थी। पार्टी में शामिल होते ही उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखे हमले करते हुए कहा था कि वे “राष्ट्र निर्माण” के लक्ष्य के साथ भाजपा से जुड़े हैं।
सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज
उनके भाजपा में आने के 24 घंटे के भीतर ही विजिलेंस की कार्रवाई ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। विपक्षी दलों ने इस रेड को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री सैनी की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री सैनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रणजीत सिंह गिल का भाजपा में स्वागत करते हुए लिखा,
“आज मुख्यमंत्री आवास पर खरड़ के वरिष्ठ नेता श्री रणजीत सिंह गिल जी को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। पंजाब की जनता इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में घर-घर कमल खिलाने का मन बना चुकी है। भाजपा के प्रति जनता का बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि प्रदेश सकारात्मक परिवर्तन के लिए तैयार है।”