
चंडीगढ़ के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री तो वही रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे में 1.7 MM बारिश दर्ज हुई।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले 3 दिन के लिए साफ मौसम रहने की संभावना जताई है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ने लगा है,जिससे मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में यैलो अलर्ट बताया गया है।
24 फरवरी ने नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 26-2 7 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में फिर बारिश के आसार है। राज्य में 2 दिन के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है और बारिश के साथ तूफान की भी संभावना है।