
ट्राई सिटी मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ प्रशासन, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और एयरपोर्ट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कहा गया कि मेट्रो परियोजना से संबंधित सभी दस्तावेज अगली बैठक में लाए जाएं। इस बैठक के बाद यह सामने आया कि ट्राई सिटी मेट्रो परियोजना में सात से आठ वर्ष यानी 2031 तक चल सकती है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 6 स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित यह बैठक का दूसरा दौर था। जिसमें चंडीगढ़ में 2031 तक मेट्रो चलाने का प्रस्ताव पेश किया गया। मेट्रो परियोजना की अनुमानित लागत 25,631 करोड़ रुपये से 30,498 करोड़ रुपये बताई गई है। ट्राइसिटी में चलने वाली मेट्रो 2031 तक अपनी सेवाएं शुरू कर सकेगी। इस बैठक के दौरान यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए किराया भी तय किया गया। जिसमें हर साल 5% की वृद्धि की जाएगी।