Nayab Singh Saini Swearing In Ceremony: दूसरी बार नायब सरकार ने ली शपथ

हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस शपथ में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री हुए कार्यक्रम में शामिल हुए। नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। सीएम सैनी के बाद क्रमशः अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर व गौरव गौतम ने शपथ ली।

गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री-नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवान वाल्मीकि भवन में पूजा-अर्चना की। यह पूजा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो उनके इस बड़े दिन की शुरुआत को शुभ बनाने के लिए की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *