Riya barde : बांग्लादेशी अडल्ट फिल्म स्टार रिया अरविंद बर्डे उर्फ आरोही को गुरुवार को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने 27 सितंबर को बांग्लादेशी अडल्ट स्टार को फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करके भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में उल्हासनगर से गिरफ्तार किया था। आरोपों में विदेशी अधिनियम के साथ-साथ धोखाधड़ी, जालसाजी और सामान्य इरादे से संबंधित आईपीसी की धाराएं शामिल हैं।
जालसाजी रैकेट के बारे में कुछ बाते सामने आई है, जिसमें रिया बर्डे ने अपने ही दस्तावेजों में हेराफेरी करके अपने एक साथी के लिए फर्जी शिक्षा प्रमाण पत्र और पासपोर्ट हासिल करने की साजिश रची। इस गिरफ्तारी के साथ ही महाराष्ट्र से सात अन्य बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है, जो सभी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।
Riya barde images videos

