
जीवन में सुख दुख लगा रहता है, पर कई बार हमारे जावन में दुखों और चिंताओं का आगमन बढ़ जाता है। इन दुखों का कारण हमारे द्वारा की गई छोटी छोटी गलतीआं भी हो सकती हैं। वास्तुशास्त्र में एसे कई उपाए बताए गए हैं जिनसे हम अपने जीवन को खुशहाल कर सकतें हैं और घर से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार हमारे घर में कई बार एसे सामान भी होते हैं जिन्हें हम नज़रअंदाज कर जाते हैं जो नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं। घर में इन छोटी छोटी चीज़ों के फेर बदल से हम अपने जीवन में दौबारा से खुशहाली ला सकते हैं।
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज़ के पीछे सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा होती है। अगर हम वास्तु के हिसाब से घर में रखे सामान की ऊर्जा और उसे रखने के फायदे या नुकसान के बारे में जान लें तो हम अपने जीवन से नकारात्मक्ता को खत्म कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं घर में रखे सामान की ऊर्जा और उसे रखने के फायदे नुकसान के बारे में।
अगर घर में पुराने जूते चप्पल हैं जो फट चुके हैं तो उन्हें आज ही घर से बाहर फेंक दें। घर में रखे फटे पुराने जूते चप्पल घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और घर में लड़ाई झगड़े बढ़ते हैं। जो व्यक्ति फटे हुए जूते या चप्पल पहनता है उसके हर काम में विघन पड़ने लगता है और मन निराश रहता है। वास्तु के अनुसार घर में टूटा हुआ फर्नीचर घर के सदस्यों की तरक्की में बाधा बनता है और घर में गरीबी लाता है। इसलिए टूटे हुए फर्नीचर को तुरन्त बदल लें या फिर उसे ठीक करवा लें। अगर आप नया फर्नीचर भी खरीद रहें हैं तो ध्यान रखें कि वह किनारों से नुकीला न हो। नुकीला फर्नीचर घर वालों के बीच कलह का माहौल पैदा करता है।
घर में पड़े बंद तालों को फेक देना चाहिए या उसे तेल डाल कर फिर से सही कर लेना चाहिए। बंद ताला आपकी किस्मत में भी ताला लगाने का काम कर सकता है और आपके बने बनाए काम बिगाड़ सकता है। अगर आप भी अपने जीवन में निरन्तर बढ़ते रहना चाहते हैं तो घर में पड़ी बंद घड़ी को फेक दे या उसे सही कर के फिर से चलाए। घड़ी समय का प्रतीक मानी जाती है और इसका रुकना वास्तु की नज़र में अशुभ माना गया है। इसके इलावा घर में पड़ा खराब इलैक्ट्रानिक्स का सामान तुरन्त हटा दें यह घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है। घर में हमेशा साफ सफाई रखें और मकड़ी के जाले न बनने दें। ध्यान रखें कि आपके बिस्तर पर सिलवटें न हों और हमेशा इस्त्री किए हुए कपड़े ही पहने। इन छोटी छोटी बातों का ध्यान रख कर आप भी अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।