
कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) ) की पहली झलक के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। आशिकी 3 को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। इस फिल्म के निर्देशन अनुराग बसु ने कुछ समय पहले बताया था कि वह कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं। हालांकि, ये आशिकी 3 नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक रोमांटक-म्यूजिकल ड्रामा बना रहे हैं, लेकिन इसका टाइटल आशिकी 3 नहीं होगा। मगर जब कल फिल्म का टीजर रिलीज हुआ तो लोग इसे आशिकी 3 ही समझ रहे हैं।
कार्तिक की आगामी फिल्म का टीजर
कार्तिक आर्यन के इंस्टाग्राम पर भी आगामी फिल्म का टीजर रिलीज किया है। वीडियो की शुरुआत कार्तिक आर्यन के दिल टूटा आशिक लुक से होती है। दर्शकों से भरे कॉन्सर्ट में हाथ में गिटार लिए कार्तिक आर्यन गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। एक जगह उनके मुंह में सिगरेट है और हाथ में गिटार। गाना गाते हुए वह अपने प्यार को याद करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बाल और दाढ़ी भी मैसी हैं। कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की यह फिल्म इसी साल दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।