
भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। हाल ही में एक डीसी को सस्पेंड किया गया वहीं 52 पुलिस मुलाजिमों पर भी एक्शन किया गया। अब जमीन रजिस्ट्री में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) ने राज्य के डिप्टी कमिश्नरों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं।
दरअसल ऐसी कई खबरें सामने आती रही हैं कि रजिस्ट्री करवाने के लिए लोगों को कई प्रकार की परेशानियों के साथ-साथ करप्शन का सामना करना पड़ता है। इसी पर नकेल कसने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध है। इसीलिए रिश्वत लेने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।