
पंजाब सरकार ने नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह ढूत को सेवा से बर्खास्त किया! गैरकानूनी रूप से 10,365 कनाल 19 मरला शमलात जमीन का म्यूटेशन पास करने का आरोप।
जांच अधिकारी (रिटायर्ड जज बी.आर. बंसल) ने सभी आरोपों को सही ठहराया। सुप्रीम कोर्ट और सरकार के आदेशों की अवहेलना कर निजी व्यक्तियों को फायदा पहुंचाया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व अनुराग वर्मा ने 24 फरवरी 2025 को बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।