
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर लगी मुहर। इसके साथ ही, बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम के रूप में चुना है।कल रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। रेखा गुप्ता ने सीएम बनने के बाद कहा कि पार्टी ने उन्हें आशीर्वाद दिया है, और उनके लिए पार्टी का समर्थन और आशीर्वाद बहुत मायने रखता है। इसी बीच रेखा गुप्ता के घर में जश्न मनाया जा रहा है।
श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएँ। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करेगा।
श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएँ।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करेगा। pic.twitter.com/K8Mu5SyvdV
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 19, 2025