
Delhi New CM : दिल्ली में इस बार कौन-कौन मुख्यमंत्री पद का दावेदार है? लाइव जाने कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री.
लाइव अपडेट
- दिल्ली के नए सीएम का ऐलान हो गया है। रेखा गुप्ता बनीं मुख्यमंत्री
- विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है और रविशंकर प्रसाद ने विधायकों को संबोधित किया।
- पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे।
- सांसद रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ भी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे।
- विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा विधायक दल की बैठक के लिए दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे।
- प्रदेश चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कार्यालय पहुंच गये हैं।
- ऐतिहासिक रामलीला मैदान नए मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार हुआ। इसमें लगभग 50 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है।
- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा रात 8 बजे तक दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की हो जाएगी घोषणा।
- भाजपा कार्यालय में विधायकों का आना शुरू
- ढोल नगाड़े बज रहे भाजपा कार्यालय के बाहर